Jio TV Premium Packs: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बेस्ट हैं 445 रुपये और 175 रुपये वाले प्लान, जानें पूरी डिटेल्स

अगर आपके पास रिलायंस जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें वॉइस कॉलिंग के साथ साथ एंटरटेनमेंट की सुविधा मिले तो आप जियो टीवी प्रीमियम पैक्स खरीद सकते हैं।

रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। Jio ने अपने यूजर्स के लिए जियो टीवी प्रीमियम सेगमेंट में कुछ नए रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं जिन्हें एंटरटेनमेंट लवर्स को काफी कुछ मिलने वाला है। कंपनी ने ये प्लान इस तरह बनाए गए हैं कि उनमें मनोरंजन और कनेक्टिविटी दोनों का मजा एक साथ मिले। इन प्लान्स में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ JioTV ऐप के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा भी मिलेगी। यानी, एक ही प्लान में इंटरनेट, कॉलिंग और ढेर सारा मनोरंजन — सब कुछ शामिल है।

Jio Plan

जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मौजूदा समय में, जियो अपने ग्राहकों जियो टीवी प्रीमियम सेगमेंट में दो प्रीपेड प्लान ऑफर करती है जिसमें 445 रुपये और 175 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। इन प्लान्स को कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। यह प्लान यूजर्स की डेली रूटीन की जरूरतों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जरूरत को भी पूरा करता है।

End of Feed