Jio ने अपनी True 5G सर्विस को अब बेंगलुरु और हैदराबाद में भी लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने दशहरे के मौके पर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी में अपनी 5G सेवा की शुरुआत की थी। बाद में इसे राजस्थान के नाथद्वारा में भी पेश किया गया। बेंगलुरु और हैदराबाद में यूजर्स को जियो की 5G सेवा का आनंद लेने के लिए Jio Welcome Offer का इनवाइट मिलने का इंतजार करना होगा।
अब इन दो शहरों में शुरू हुई Jio की 5G सेवा
जिन यूजर्स को इनवाइट मिलेगा वे 1 Gbps से ज्यादा की स्पीड में अनलिमिटेड एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। इसके लिए कोई एडिशनल चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो ने घोषणा की है कि 5G सर्विस को भारत में फेज़-वाइज़ मैनर में जारी किया जाएगा।
जियो ने अपनी 5G सेवाओं को पहले ही भारत के 6 शहरों में लॉन्च कर दिया है। इनमें से 5 शहरों में 5G सेवा की शुरुआत दशहरे के मौके पर की गई थी। वहीं, नाथद्वारा में सर्विस की शुरुआत दिवाली के पहले की गई थी। जियो के मुताबिक, जो यूजर्स Jio True 5G को यूज कर रहे हैं वे अपने स्मार्टफोन्स में 500 Mbps से 1 Gbps के बीच हाई स्पीड को एक्सेस कर सकते हैं।
बेंगलुरू और हैदराबाद में मौजूद रिलायंस जियो यूजर्स को इनवाइट चेक करने केलिए MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा। जब आप ऐप ओपन करेंगे तो आपको इनवाइट नजर आएगा। इसके बाद आपको इस पर टैप करना होगा और फिर बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के आप जियो की 5G सर्विस के लिए रजिस्टर हो जाएंगे।
हालांकि, बड़े दावों के बाद भी जियो की 5G सर्विस लॉन्च वाले शहरों में भी लिमिटेड ही है। Ookla के मुताबिक, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में भी एक्सेस लिमिटेड ही है।
