Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium का सब्सक्रिप्शन, जानें प्रॉसेस

अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, तो आपको 1 रुपये में 30 दिनों का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस दौरान आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे किसी भी दो डिवाइस पर एक साथ कंटेंट देख सकते हैं।

जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास देशभर में 41 करोड़ से अधिक यूजर्स और कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय समय पर नए नए ऑफर्स लाती रहती है। इस बीच कंपनी ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। अगर आप JioHotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। कुछ चुनिंदा यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में 1 महीने का JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर सभी के लिए नहीं है। अगर आपके अकाउंट में यह ऑफर दिखाई देता है, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

Jio Recharge

जियो के करोड़ों यूजर्स को सस्ते में मिलेगा जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन।(फोटो क्रेडिट-iStock)

किन लोगों को मिलेगा यह ऑफर?

यह ऑफर सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए है। इसे पाने के लिए आपको अपने Jio नंबर से JioHotstar ऐप में लॉग इन करना होगा। ध्यान रखें कि उस Jio नंबर पर पहले से कोई JioHotstar सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए।

End of Feed