Jio का एक महीने वाला सबसे सस्ता प्लान, लेकिन किसी UPI ऐप में नहीं मिलेगा, जानें रिचार्ज करने का तरीका

जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जो 200 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों को एक महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। अगर आप यूपीआई ऐप्स से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको यह प्लान नहीं मिलेगा। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान है तो यह आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है।

Jio Cheapest Plan: Jio का सिम देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक बड़ी वजह यह कि जियो के पास अपने हर एक कैटेगरी के यूजर्स लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। जियो की लिस्ट में आपको करब 4000 रुपये की कीमत वाला प्लान भी मिल जाएगा और इसके साथ ही 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स भी लिस्ट में मौजूद हैं। जियो की इन्हीं खूबियों के कारण देशभर में करीब 48 करोड़ लोग कंपनी का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप एक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है तो हम आपको जियो के एक छुपारुस्तम प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jio

जियो के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।

जियो ने ग्राहकों को बार बार रिचार्ज के झंझट से बचाने के लिए लिस्ट में दो महीने से अधिक वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है। हालांकि अब भी कुछ ऐसे प्लान्स हैं जो कम कीमत में शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। कंपनी का ऐसा ही एक रिचार्ज प्लान है जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है और यह 28 दिन वाला एक धांसू प्लान है। आइए आपको इस सस्ते प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।

End of Feed