टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Sale: Samsung Galaxy S24 FE में एक बार फिर हुआ बड़ा प्राइस कट, 24 हजार रुपये घट गई कीमत

Flipkart में नई सेल लाइव हो चुकी है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील दे रहा है। सेल लाइव होते ही सैमसंग के Samsung Galaxy S24 FE 25GB स्मार्टफोन पर बड़ा प्राइस कट कर दिया गया है।

Price cut Offer

सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Flipkart Freedom Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए एक नई सेल लाइव कर दी है। अगर आप डिस्काउंट के साथ कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को फ्रीडम सेल में तगड़े डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल लाइव होते ही सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE अपनी रियल प्राइस से काफी नीचे आ गया। ऐसे में आप इस फ्लैगशिप फीचर्स वाले फोन को काफी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE में सैमसंग ने दमदार कैमरा सेटअप, शानदार डिस्प्ले और हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट में करीब 70 हजार रुपये की कीमत में लिस्ट किया था लेकिन अब आप फेस्टिव सीजन में इसे 20 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने करोड़ों ग्राहकों को हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका दे दिया है। आइए आपको इस पर मिलने वाली डील्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की धड़ाम हुई कीमत

फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S24 FE को 65,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि आपके पास इस फोन पर अभी सीधे-सीधे 24 हजार रुपये बचाने का मौका दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट ने अपनी नई फ्रीडम सेल के मौके पर इस फोन पर 36% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे दिया है। यह कीमत और ऑफर सैमसंग के इस फोन के 256GB वेरिएंट पर दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद आप बैंक और दूसरे ऑफर्स में एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

अगर आप Samsung Galaxy S24 FE का 128GB वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसमें आपको 256GB वेरिएंट की तुलना में कहीं अधिक बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत वेबसाइट पर 59,999 रुपये है लेकिन इसे आप 40% के बंपर डिस्काउंट के साथ सिर्फ 35,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 FE 25GB वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर की आधी वैल्यू भी पा जाते हैं तो इस स्मार्टफोन को करीब 20 हजार रुपये में ही खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचें वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी, इसलिए जरूरी नहीं है कि इस ऑफर की पूरी वैल्यू आपको मिल जाए।

Samsung Galaxy S24 FE 25GB के स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy S24 FE 25GB में कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन दी है।
  • स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। आपको इस स्मार्टफोन में 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलने वाला है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 2400e चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में आपको 8GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बिना रिचार्ज के कितने दिन में बंद हो जाता है Sim Card? जानें Jio, Airtel, Vi के लिए TRAI का नियम

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article