टेक एंड गैजेट्स

Vu Glo QLED TV 2025 स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vu Glo QLED TV में 4K (3,840 x 2,160 pixels) QLED स्क्रीन है जिसके साथ Dolby Vision, HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ A+ ग्रेड पैनल है और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें Google TV ओएस है और Netflix, Prime Video, YouTube, and Spotify जैसे कई सारे ऐप्स प्री-डाउनलोडेड मिलेंगे।

Image

Vu Televisions has introduced its premium Vu Glo QLED TV 2025 (Dolby Edition)

Vu ने अपने नए स्मार्ट टीवी Vu Glo QLED TV 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vu Glo QLED TV 2025कई साइज में पेश किया गया है जिनमें 43 इंच से लेकर 75 इंच तक की साइज शामिल है। Vu Glo QLED TV 2025 को गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गय है। Vu Glo QLED TV 2025 में VuOn AI प्रोसेसर है जिसके साथ 2GB रैम भी है। Vu Glo QLED TV 2025 के साथ Dolby Vision, HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है।

Vu Glo QLED TV 2025 की कीमत और उपलब्धता

Vu Glo QLED TV 2025 (Dolby Edition) के 43 इंच मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की कीमतें क्रमशः 30,990 रुपये, 35,990 रुपये और 50,990 रुपये हैं। वहीं 75 इंच की Vu Glo QLED TV की कीमत 64,990 रुपये रखी गई है। टीवी को अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

Vu Glo QLED TV 2025 (Dolby Edition) की स्पेसिफिकेशन

Vu Glo QLED TV में 4K (3,840 x 2,160 pixels) QLED स्क्रीन है जिसके साथ Dolby Vision, HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ A+ ग्रेड पैनल है और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें Google TV ओएस है और Netflix, Prime Video, YouTube, and Spotify जैसे कई सारे ऐप्स प्री-डाउनलोडेड मिलेंगे।

इसमें गूगल प्ले-स्टोर और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसमें बिल्टइन क्रोमकास्ट है और रिमोट के साथ हॉटकीज भी हैं। Vu Glo QLED TV 2025 में 1.5GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर है और साथ में 2GB रैम के अलावा 16GB तक की स्टोरेज दी गई है। टीवी में 24W का Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article