Jio Launched Bharat B2: रिलायंस जियो ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है। जियो ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। जियो के नए फीचर फोन का नाम Jio Bharat B2 है और यह पिछले साल लॉन्च हुए Jio Bharat फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 से इस फीचर से पर्दा उठाया। जियो के इस लेटेस्ट फीचर फोन में सेफ्टी शील्ड फीचर मिलते हैं। जियो का यह फोन देश के सबसे किफायती फोन्स में से एक होने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
जियो ने धमाकेदार फीचर के साथ लॉन्च किया धांसू फीचर फोन। (फोटो क्रेडिट-Jio)
Jio Bharat B2 की कीमत
जियो ने Jio Bharat B2 को भारतीय बाजार में सिर्फ 799 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। अगर आप इस फीचर फोन को लेने वाले हैं तो बता दें कि इसे सिर्फ 100 रुपये की कीमत में बुक कर सकते हैं। Jio Bharat B2 में फैंस को कई सारे वेरिएंट्स मिलने वाले हैं। अगर इसके टॉप वेरिएंट की बात करें तो उसकी कीमत 1799 रुपये है। Jio Bharat B2 को आप जियो स्टोर्स के साथ साथ जियो मार्ट, अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।
Jio Bharat B2 के स्पेसिफिकेशन्स
Jio Bharat B2 कंपनी का एक फीचर फोन है। इस लेटेस्ट कीपैड फीचर फोन में कंपनी ने 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया है। फीचर फोन को पॉवर देने के लिए कंपनी ने इसमें 2000mAh की बैटरी दी है। फीचर फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने 455 से ज्यादा लाइव चैनल्स का सपोर्ट दिया है। आप इस फोन में भी जियो टीवी का लुत्फ उठा पाएंगे।
देश में अधिकांश लोग अब डिजिटल पेमेंट के जरिए ही पेमेंट करते हैं इसलिए जियो ने Jio Bharat B2 में ऑनलाइन पेमेंट करने की भी सुविधा दी है। इस फीचर फोन में आप जियोपे के जरिए यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे। जियो का यह फोन आपको महंगे रिचार्ज प्लान से भी राहत देने वाला है। इस फोन में आप सिर्फ 123 रुपये का रिचार्ज प्लान लेकर 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे और साथ ही आपको 14GB डेटा भी मिलेगा।
Jio Bharat B2 के सेफ्टी शील्ड फीचर्स
Jio Bharat B2 फोन की सबसे बड़ी खास बात इसमें मिलने वाले सेफ्टी शील्ड फीचर्स हैं। अगर आप अपने फोन के किसी बुजुर्ग, बेटी या फिर बेटे के लिए फोन को खरीद रहे हैं तो बता दें कि आप इस फीचर फोन को अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर पाएंगे। Jio Bharat B2 को कनेक्ट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में जियो का कंपेनियन ऐप इंस्टॉल करना होगा।
Jio Bharat B2 को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। आप फीचर फोन की बैटरी परसेंटेज को चेक कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा की उनका फोन नेटवर्क एरिया में है या नहीं है। इतना ही नहीं अगर आप चाहेंगे तो उस मोबाइल पर किसी भी नंबर को ब्लॉक कर पाएंगे। यह फोन बुजुर्गों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने में बड़ी मदद करने वाला है।
