Jio Diwali Offer 2026: टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों को लुभाने के लिए Reliance Jio ने एक नया और लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जियो ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो देश की किसी भी टेलीकॉम कंपनी के पास नहीं है। कंपनी ने 10,000 रुपये की कीमत वाला 3-Year Unlimited Plan पेश किया है।
Jio का 3 साल का रिचार्ज प्लान लॉन्च
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे तीन साल तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई डिजिटल सेवाओं का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
कंपनी का दावा है कि यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास है, जो लंबे समय तक मोबाइल कनेक्टिविटी चाहते हैं और हर महीने या सालाना रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इसके साथ ही अगले तीन साल तक प्लान की कीमत और मिलने वाले फायदों में बदलाव की चिंता भी नहीं रहेगी।
Jio के नए प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Jio के 10,000 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी तीन साल यानी 36 महीने होगी। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। इस तरह रोजाना मिलने वाले डेटा के अलावा 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का फायदा भी मिलेगा। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ पात्रता और कंपनी की लागू शर्तों के अनुसार मिलेगा।
JioHotstar और Canva Pro Lite का भी सब्सक्रिप्शन
इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी से जुड़े फायदे भी दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, प्रीमियम एंटरटेनमेंट, Hotstar Originals और हॉलीवुड फिल्मों व कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।
इसके अलावा 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स प्रीमियम टेम्पलेट और डिजाइनिंग टूल्स का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन और दूसरे क्रिएटिव डिजाइन तैयार कर सकेंगे।
50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा
Jio के इस प्लान में JioAICloud के जरिए 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें यूजर्स अपनी जरूरी फाइलें, फोटो और डॉक्यूमेंट ऑनलाइन सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें एक्सेस कर सकेंगे।
7 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग
Jio का यह तीन साल वाला प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, Jio स्टोर और देशभर के रिटेल आउटलेट्स से रिचार्ज करा सकेंगे।
