पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा रॉकेट की स्पीड से बढ़ा है। अब टेक वर्ल्ड से संबंधि त लगभग हर एक छोटी और बड़ी कंपनी एआई का इस्तेमाल कर रही है। इस बीच मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनीजियो प्लेटफॉर्म ने एक नई सर्विस शुरू कर दी है। जियो प्लेटफॉर्म की इस सर्विस का नाम JioPC है। जियो की यह सर्विस पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
जियो की नई सर्विस से सामान्य टीवी भी बनेगा कंप्यूटर। (फोटो साभार- Jio.com/jiopc)
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक JioPC की सर्विस यूजर्स को जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ पूरी तरह से फ्री मिल रही है। JioPC सर्विस को कंपनी ने अपने सेट-टॉप बॉक्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए पेश क्या है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है। कंपनी की मानें तो यह एआई बेस्ड सर्विस सेट-टॉप बॉक्स के जरिए किसी भी सामान्य टीवी को पूरी तरह से कंप्यूटर में बदल सकती है।
TV में यूज कर पाएंगे वर्चुअल डेस्कटॉप
रिपोर्ट के मुताबिक जियो पीसी सर्विस अभी ट्रायल फेज में है इसलिए अभी इसे कुछ सेलेक्टेड यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आपने इसके लिए अप्लाई किया तो इनवाइट मिलने के बाद आप अपने कीबोर्ड और माउस को टीवी से कनेक्ट करके वर्चुअल डेस्कटॉप इस्तेमाल कर सकते हैं। JioPC में फिलहाल अभी कैमरा और प्रिंटर जैसे डिवाइस का सपोर्ट नहीं मिलता है। कंपनी इसे लगातार अपग्रेड कर रही है।
सर्विस लेने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये
JioPC की वेबसाइट पर यूजर्स को जानकारी देते हुए बताया गया है क यह ब्राउजिंग, ऐप्स चलाने, एजूकेशन टूल्स इस्तेमाल करने और ऑनलाइन क्लासेस जैसे काम के लिए काफी अच्छा है। यह सर्विस पूरी तरह से किफायती है क्योंकि इसमें किसी भी तरह की शुरुआती लागत नहीं है। यह सर्विस यूजर्स को मेंटेनेंस और अपग्रेड की टेंशन से भी फ्री रखती है ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पूरी तरह के क्लाउड बेस्ड है। हालांकि आपको वर्चुअल डेस्कटॉप इस्तेमाल करने के लिए आपको एक अच्छे इंटरनेट की जरूरत होगी। आपको बता दें कि अगर आपके पास जियो ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है तो आप इसे 5,499 रुपये देकर अलग से भी खरीद सकते हैं।
