टेक एंड गैजेट्स

100W की फास्ट चार्जिंग के साथ देगा दस्तक iQOO 15, लॉन्च से पहले ही लीक हुए इसके धांसू फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अगला स्मार्टफोन iQOO 15 होगा। इसमें स्मार्टफोन लवर्स को 100W की धमाकेदार फास्ट चार्जिंग और 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको IP रेटिंग भी मिलेगी।

Image

भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा आईक्यू का नया स्मार्टफोन। (फोटो साभार- X)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू भारतीय बाजार में बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। आईक्यू ने 2025 में कई स्मार्टफोन्स पेश किए हैं अब कंपनी iQOO 15 को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन iQOO 13 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

आईक्यू की हमेशा से ही ऐसे स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर पहचान रही है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ स्टाइलिश डिजाइन में फोन पेश करती है। अगर आप एक कम दाम में एक गुड लुकिंग स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो बता दें कि यह सब कुछ आपको iQOO 15 में देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

दमदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा तगड़ी सिक्योरिटी

पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक अपकमिंग iQOO 15 में कंपनी 2K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें यूजर्स को 3D अल्ट्रा सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो बता दें कि इसमें 3X कैपेबिलिटी वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का फीचर

पिछले 5-6 सालों में स्मार्टफोन का रोल हमारी लाइफ में बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसे में अब लोगों के बीच में लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग वाले फोन्स की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। लीक्स की मानें तो iQOO 15 स्मार्टफोन में 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इस स्मार्टफोन में कंपनी वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दे सकती है।

12GB तक की हो सकती है रैम

परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15 में आईक्यू क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड, वाई फाई, जीपीएस के साथ साथ NFC और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल किसी तरह के संकेत नहीं दिए हैं लेकिन उम्मीद है कंपनी नवंबर के महीने तक लॉन्च कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article