टेक एंड गैजेट्स

15 जुलाई से बदलने वाला है YouTube का नियम, लाखों क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ने वाला है असर

YouTube दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह से करते हैं। YouTube अब लाखों करोड़ों लोगों के लिए कमाई का भी बड़ा साधन बन चुका है। आपको बता दें कि कंपनी अब अपनी पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है।

Image

यूट्यूब अपने पॉर्टनर प्रोग्राम पॉलिसी में करने जा रहा है बड़ा बदलाव।

YouTube दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। जहां कुछ समय पहले यूट्यूब सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन है वहीं आज यह लाखों करोड़ों लोगों की कमाई का भी प्रमुख जरिया बन चुका है। अगर आप यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल YouTube अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी को अपेडट कर रहा है जिसका सीधा असर कई सारे क्रिएटर्स पर पड़ने वाला है।

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो क्रिएट करके अपलोड करते हैं तो आपको नए नियम के बारे में जरूर जानना चाहिए। YoTube आज के समय में पूरी तरह से एक ओपन सोर्स है। इसमें कोई भी व्यक्ति वीडियो अपलोड करके कमाई कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपको यूट्यूब की गाइडलाइन्स को फॉलो करना जरूरी है।

पॉर्टनर प्रोग्राम की पॉलिसी में होगा बदलाव

YouTube आज हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। जब भी हमें कोई नई चीज के बारे में जानना होता है या फिर एंटरटेनमेंट करना होता है तो हम यूट्यूब ओपन करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें यूट्यूब पर एक जैसे ही कंटेंट देखने को मिलते हैं। अब इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी अपने पॉर्टनर प्रोग्राम की पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है जो कि 15 जुलाई 2025 से लागू होगी।

ऐसे कंटेंट में कमाई होगी कम

कंपनी अपने पॉर्टनर प्रोग्राम के नियमों को पहले से ज्यादा सख्त करने जा रही है। नए नियम के मुताबिक रिपिटेटिव, मास प्रोड्यूस्ड और इनऑथेंटिक कंटेंट्स पर अब ऐड रेवन्यू कम मिलेगा। इस बदलाव से दुनियाभर के लाखों क्रिएटर्स की कमाई पर सीधा असर पड़ने वाला है। इसके अलावा यूट्यूब ने एआई की मदद से बनाए गए लो क्वालिटी की वीडियो और स्पैम वीडियो पर भी सख्ती बरतने का भी फैसला लिया है। यूट्यूब अब उन वीडियो पर ऐड रेवेन्यू कम करेगा जो बिना मेहनत वाली वीडियो हैं।

चैनल मोनेटाइज करने की ये हैं शर्तें

हालांकि अच्छी बात यह है कि यूट्यूब ने मोनेटाइजेशन की पॉलिसी में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। अगर आप कोई नया चैनल क्रिएट करते हैं तो उसे मोनेटाइज करने के लिए आपके पास 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और एक साल के अंदर 4000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए। इसके अलावा अगर आप शॉर्ट वीडियो बनाते हैं तो चैनल मोनेटाइज करने के लिए 90 दिनों के अंदर एक करोड़ व्यूज होना जरूरी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article