टेक एंड गैजेट्स

Airtel के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत, सस्ता हो गया अनलिमिटेड 5G प्लान, डेटा लिमिट भी बढ़ गई

Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। कंपनी ने अपने अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर है तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी अब इस प्लान में ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक डेटा ऑफर कर रही है।

Image

Airtel ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। एयरटेल ने अपने एक अफोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। भारती एयरटेल के इस फैसले के बाद अब स्मार्टफोन यूजर्स कम कीमत में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा ले सकेंगे।

Airtel अपने ग्राहकों को पहले 379 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा था। अब कंपनी ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब यह प्लान 30 रुपये सस्ता हो चुका है। अब आप सिर्फ 349 रुपये देकर पहले वाले सभी फायदे ले सकते हैं। इस बदलाव के बाद अब यह कंपनी का एंट्री लेवल का अनलिमिटेड 5G प्लान बन चुका है।

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान के ऑफर्स

अगर आप कम कीमत में अधिक डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। इस एंट्री लेवल 5G प्लान में कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 28 दिन तक सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ ही आपको इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ अब आप टेंशन फ्री होकर अपनों के साथ दिल खोलकर बाते कर सकते हैं।

Airtel दे रहा है अधिक डेटा

कंपनी ने कीमत घटाने के साथ ही इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डेटा लिमिट को भी बढ़ा दिया है। इस प्लान में पहले यूजर्स को सिर्फ 1.5GB डेटा ही मिलता था लेकिन अब इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलेगा। इस तरह आप 28 दिन में कुल 56GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। इसके अलावा प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं जिसमें आप एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप पर फ्री कंटेंट देख पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article