Jio, Airtel, Vi या BSNL आपके घर में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम लेने से पहले ऐसे करें जांच

कई बार लोग जल्दबाजी में सिम कार्ड खरीद लेते हैं लेकिन बाद में कॉल ड्रॉप या नेटवर्क जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके सिम खरीदने से पहले ही मालूम कर सकते हैं कि आपके यहां किस कंपनी का नेटवर्क बेस्ट है।

मोबाइल फोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब यह सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी के कई सारे काम आसान बना दिए हैं। लेकिन कई बार नेटवर्क की दिक्कत की वजह से हमारे जरूरी काम ठप पड़ जाते हैं। अगर आप बार बार नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे हैं और एक नया सिम खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल सिम बदलने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके क्षेत्र में कौन सा नेटवर्क बेहतर काम करता है।

Jio AIrtel Vi BSNL.

सिम की खरीदारी से पहले आपको नेटवर्क की जांच जरूर करना चाहिए। (फोटो-AI)

कई बार लोग जल्दबाजी में सिम कार्ड खरीद लेते हैं लेकिन बाद में कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार बार नेटवर्क जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपकी कितनी टेंशन कम हो जाए अगर आपको सिम कार्ड खरीदने से पहले पता चल जाए की आपके घर में कौन से नेटवर्क की कनेक्टिविटी अच्छी है। आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह जानने के लिए आपको किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

End of Feed