AI Impact Summit 2026: जीत अदाणी बोले- भविष्य में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' तय करेगी देशों की ताकत!

अदाणी समूह के जीत अदाणी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दूरदर्शी बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि किसी भी देश की 'राष्ट्रीय संप्रभुता' (National Sovereignty) को तय करने वाला सबसे बड़ा कारक होगा।

AI Impact Summit 2026: अदाणी समूह के कार्यकारी निदेशक जीत अदाणी ने गुरुवार को कहा कि भारत को आयात पर निर्भर रहने के बजाय अपना स्वयं का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई आने वाले समय में राष्ट्रीय संप्रभुता को नए सिरे से परिभाषित करेगा।

AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी दिग्गज गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी ने भारत की ’इंटेलिजेंस सेंचुरी’ (बौद्धिक सदी) का खाका पेश करते हुए संप्रभुता के तीन प्रमुख स्तंभों ऊर्जा, कंप्यूट और क्लाउड, तथा सेवाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये तीनों भारत की एआई रणनीति के केंद्र में हैं।

End of Feed