Tech Layoffs: जैक डोर्सी की फिनटेक फर्म ब्लॉक ने 1,000 कर्मचारियों को भेजा घर

Fintech Firm Block Layoffs: डोर्सी ने इंटरनल मेमो में लिखा, "हम जानते हैं कि हमें कार्रवाई करने की जरूरत है, हम इसे तुरंत कर लेना चाहते हैं न कि चीजों को हमेशा के लिए यूं ही पड़े रहने देना चाहते हैं।''

Fintech Firm Block Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर थम नहीं रहा है। अब जैक डोर्सी की फाइनेंशियल कंपनी ब्लॉक ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी में कंपनी की कैश ऐप, आफ्टरपे और स्क्वायर सब्सिडियरी कंपनियों के कर्मचारी प्रभावित होंगे। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1,000 कर्मचारी, यानी कंपनी के कार्यबल के 10 प्रतिशत लोग इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं।

डोर्सी ने कहा- कार्रवाई की जरूरत है

डोर्सी ने इंटरनल मेमो में लिखा, "हम जानते हैं कि हमें कार्रवाई करने की जरूरत है, हम इसे तुरंत कर लेना चाहते हैं न कि चीजों को हमेशा के लिए यूं ही पड़े रहने देना चाहते हैं।''

End of Feed