iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला सस्ता फोन भारत में हुआ लॉन्च, लो बजट में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Itel Zeno 200 के रियर पैनल में आपको बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलता है जिसमें कैमरा सेंसर और एलईडी को सेट किया गया है। स्मार्टफोन के बॉटम को मैट ऑरेंज कलर में रखा गया है। इसमें आपको 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाले एक धमाकेदार स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में एंट्री हुई है। लेटेस्ट डिवाइस स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईटेल की तरफ से पेश किया गया है जिसका नाम Itel Zeno 200 है। अगर आप कम कीमत में आईफोन वाला फील लेना चाहते हैं तो आइटेल का यह फोन आपको पसंद आने वाला हैं। इसका रंग रूप काफी हद तक एप्पल की लेटेस्ट सीरीज के iPhone 17 Pro जैसा मिलता-जुलता है।

Itel Zeno 200

इस सस्ते स्मार्टफोन में फैंस को कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Itel Zeno 200 के रियर पैनल में आपको बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलता है जिसमें कैमरा सेंसर और एलईडी को सेट किया गया है। स्मार्टफोन के बॉटम को मैट ऑरेंज कलर में रखा गया है। इसमें आपको 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसलिए अगर आप एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए कोई सस्ता स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

End of Feed