AI बना रहा है दिमाग को ‘आलसी’? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

AI Side Effects: नई स्टडी के मुताबिक AI का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सोचने की क्षमता और मोटिवेशन को कमजोर कर सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे बचें इसके असर से।

आजकल लोग हर छोटे-बड़े सवाल के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेने लगे हैं। इससे काम तेज और आसान हो जाता है, लेकिन एक नई स्टडी में चेतावनी दी गई है कि यह सुविधा धीरे-धीरे हमारी सोचने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। शुरुआत में यह बदलाव नजर नहीं आता, लेकिन समय के साथ इसका असर गहरा हो सकता है।

AI is slowly making your brain lazier

AI बना रहा है दिमाग को ‘आलसी’? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

स्टडी में क्या सामने आया?

“AI असिस्टेंट रेड्यूस परसिस्टेंस एंड हर्ट्स इंडिपेंडेंट परफॉरमेंस” नाम की स्टडी में अमेरिका और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने यह समझने की कोशिश की कि जब लोग कठिन सोच वाले काम (जैसे गणित या पढ़ाई) में AI का इस्तेमाल करते हैं तो क्या होता है। नतीजों में पाया गया कि AI के साथ काम करने पर लोग तेजी से और ज्यादा सही जवाब देते हैं, लेकिन असली समस्या तब सामने आती है, जब AI की मदद हटा दी जाती है।

End of Feed