iQOO Z11X 5G vs Vivo T5X 5G: 35 हजार रुपये से कम में कौन-सा फोन है बेहतर?

iQOO Z11X 5G और Vivo T5X 5G में 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स की पूरी तुलना।

Best Smartphone Under Rs 35000: अगर आप 35,000 रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11X 5G और Vivo T5X 5G आपके लिए दो अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन मार्च 2026 में लॉन्च हुए हैं और इनमें कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, कुछ मामलों में दोनों फोन अलग भी हैं। आइए जानते हैं कि कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा फोन बेहतर है।

iQOO Z11X 5G VS Vivo T5X 5G

35 हजार में बेस्ट फोन कौन-सा है? Photo- Brands

डिजाइन और डिस्प्ले में कौन आगे?

iQOO Z11X 5G और Vivo T5X 5G दोनों में प्लास्टिक फ्रेम और बैक पैनल के साथ ग्लास फ्रंट दिया गया है। iQOO फोन में IP69 रेटिंग मिलती है, जबकि Vivo T5X में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। iQOO तीन रंगों प्रिजमैटिक ग्रीन, टाइटन ब्लैक और स्टार सिल्वर में उपलब्ध है। वहीं Vivo फोन साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में आता है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.76 इंच का FHD+ IPS LCD पैनल मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की HBM ब्राइटनेस दी गई है। यानी डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं।

End of Feed