iQOO Z11: Turbo चिप और 7,050mAh बैटरी के साथ नया फोन भारत में लॉन्च, जानें सारे फीचर्स

iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

iQOO ने भारत में अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

iQOO Z11 Launched in India

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले/photo- Iqoo

iQOO Z11 की कीमत और वेरिएंट

भारत में iQOO Z11 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। टॉप मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है।

End of Feed