कम कीमत में दमदार कैमरा-डिस्प्ले के साथ आएगा iQoo Neo 9 Pro, डिजाइन है बेहद खूबसूरत

iQoo Neo 9 Pro: कंपनी ने कंफर्म किया है कि लेटेस्ट स्मार्टफोन को ब्लैक और फेरी रेट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। iQoo Neo 9 Pro में 6.78 इंच LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस होगा।

iQoo Neo 9 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू अपने नए किफायती फोन आईकू नियो 9 प्रो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले iQoo Neo 9 Pro की अमेजन उपलब्धता की पुष्टि की गई थी। प्रोडक्ट के लिए एक माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव है और फोन के भारतीय वर्जन के फीचर्स की जानकारी देता है। अब iQoo Neo 9 Pro के डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। इस फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 5,160mAh बैटरी से लैस किया जाएगा।

iQoo Neo 9 Pro: संभावित कीमत

फोन को पहले ही घरेलू मार्केट में पेश किया जा चुका है। iQoo Neo 9 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 35,100 रुपये) से शुरू होती है। वहीं इसके 16GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 38,600 रुपये) और टॉप-एंड वेरियंट 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 46,800 रुपये) है। भारत में भी इस फोन को 40 हजार रुपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि हैंडसेट के लिए प्री-बुकिंग 8 फरवरी से शुरू होगी।

End of Feed