भारत में जल्द आ सकता है नया फ्लैगशिप फोन, CEO ने शेयर कर दिया बड़ा संकेत

iQOO के CEO Nipun Marya ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ओर इशारा किया है। हालांकि, इस पोस्ट में डिवाइस का नाम या लॉन्च की तारीख साफ तौर पर नहीं बताई गई है।

स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए iQOO से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, iQOO के CEO Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया टीजर शेयर किया है। इस पोस्ट में फोन का नाम तो नहीं बताया गया है, लेकिन इससे कंपनी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ओर इशारा मिलता है।

Instagram (27)

इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह टीजर iQOO 16 से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अगर आप दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस फोन से जुड़ी जानकारी आपके काम आ सकती है।

End of Feed