इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म में नए नए फीचर्स जोड़ता रहता है। इस बीच इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक नया धमाकेदार फीचर लॉन्च कर दिया गया है जो रील्स देखने में नया एक्सपीरियंस देने वाला है। कंपनी ने इसमें अब फुल Dolby Vision HDR सपोर्ट और AMVE (Ambient Viewing Environment) मेटाडेटा को शामिल कर दिया है।
आईफोन यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम में आया धमाकेदार फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)
इंस्टाग्राम की तरफ से यह बड़ा अपडेट अपने iOS यूजर्स के लिए पेश किया गया है। मतलब अगर आपके पास आईफोन है तो आप भी इंस्टाग्राम में Dolby Vision HDR का एक्सपीरियंस ले पाएंगे। अब अगर आप आईफोन से वीडियो को HDR क्वालिटी में शूट करते हैं तो इंस्टाग्राम में अपलोड होने के बाद भी उसकी क्वालिटी बरकरार रहेगी। वीडियो में उसका असली कलर, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट बना रहेगा।
वीडियो की क्वालिटी नहीं होगी डाउन
इस फीचर के लॉन्च होने से पहले जब कोई HDR क्वालिटी का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जाता था तो उससे मेटाडेटा पूरी तरह से गायब हो जाता था। इसकी वजह से वीडियो की क्वालिटी काफी ज्यादा डाउन हो जाती थी। अब लेटेस्ट अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स को इस परेशानी से राहत मिल गई है। इंस्टाग्राम में वीडियो उसी तरह से दिखेंगे जैसे उसके शूट किया गया है।
आपको बता दें कि आईफोन के लिए इंस्टाग्राम पहले भी HDR वीडियो अपलोड करने की सुविधा देता था लेकिन अपलोडिंग के बाद Dolby Vision और AMVE जैसी जरूरी जानकारी सुरक्षित नहीं थी। पहले इंस्टाग्राम पुराने FFmpeg एन्कोडिंग का इस्तेमाल करता था, जिसकी वजह से HDR मेटाडेटा हट जाता था और वीडियो के असली रंग व चमक ठीक तरह नहीं दिखते थे। अब नए अपडेट के बाद इंस्टाग्राम अपलोड से लेकर प्रोसेसिंग और प्लेबैक तक पूरा HDR मेटाडेटा सुरक्षित रखेगा। इंस्टाग्राम के इस अपडेट से करोड़ों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
