iPhone 18 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: 5300mAh बैटरी और A20 प्रो चिप के साथ क्या होगी कीमत?

अगर सामने आई रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव A20 Pro चिपसेट, 2nm टेक्नोलॉजी, 5,000mAh से बड़ी बैटरी और Variable Aperture कैमरा के रूप में देखने को मिल सकता है।

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च के बाद अब टेक जगत की नजर Apple की नई iPhone सीरीज पर है। कंपनी ने अभी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स में फोन के लॉन्च टाइमलाइन, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max Leaks

A20 Pro चिपसेट देगा दमदार परफॉर्मेंस (Image Credits: TT Technology)

9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro

Apple पिछले कुछ वर्षों से आमतौर पर सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च करता रहा है। इसी वजह से रिपोर्ट्स में 9 सितंबर को iPhone 18 Pro सीरीज की संभावित लॉन्च डेट बताया जा रहा है। हालांकि, यह अभी सिर्फ अनुमान और लीक्स पर आधारित है। Apple की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

End of Feed