भारत समेत दुनिया भर के करोड़ों स्मार्टफोन लवर्स बेसब्री के साथ Apple iPhone 17 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस का यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। Apple की तरफ से iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी 9 सितंबर को नई आईफोन सीरीज को पेश करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी जो कि iPhone 17 Air या फिर iPhone 17 Slim के नाम से दस्तक दे सकता है।
आईफोन की नई सीरीज में लॉन्च होगा अब तक का सबसे स्लिम आईफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि एप्पल 9 सितंबर 2025 को नई आईफोन सीरीज लाइनअप में चार आईफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें iPhone 17 Air के साथ-साथ iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने इस बार iPhone 17 Air को शामिल करके एक बड़ा बदलाव किया है। लीक्स की मानें तो इस वेरिएंट को कंपनी ने प्लस मॉडल की जगह शामिल किया है।
अगर आप iPhone 17 सीरीज का फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको पांच ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको iPhone 17 Pro सीरीज में देखने को मिलने वाले हैं। मतलब प्रो सीरीज के आईफोन्स iPhone 17 Air के मुकाबले ज्यादा बेहतर होंगे।
iPhone 17 Pro Series से अलग होंगे iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Air के मुकाबले आपको iPhone 17 Pro सीरीज में ज्यादा बेहतर बैटरी मिलने वाली है। दरअसल आईफोन 27 एयर को स्लिम डिजाइन देने के लिए कंपनी ने इसकी बैटरी साइज में बड़ी कटौती की है।
- कैमरा डिपॉर्टमेंट में प्रो मॉडल्स हमेशा से ही दूसरे वेरिएंट से काफी आगे रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। प्रो सीरीज में फैंस को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं iPhone 17 Air में 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलने वाला है।
- एप्पल लगातार अपने डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने की दिशा में काम करता रहता है। लीक्स की मानें को iPhone 17 Pro सीरीज में फैंस को एंटी रिफ्रेलेक्टिव डिस्प्ले का फीचर मिल सकता है। हालांकि वहीं iPhone 17 Air में यह फीचर पूरी नहीं मिलेगा।
- iPhone 17 Pro सीरीज और iPhone 17 Air के प्रोसेसर में भी एक बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। आईफोन 17 एयर में प्रो मॉडल्स की तरह 12GB की रैम दी जा सकती है लेकिन इसमें प्रो वेरिएंट की तुलना में चिपसेट थोड़ा डाउनग्रेड हो सकता है। iPhone 17 Pro Series में A19 Pro चिपसेट मिलेगा।
- iPhone 17 सीरीज को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि इस बार एप्पल नई आईफोन सीरीज रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर दे सकती है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह फीचर्स सिर्फ प्रो मॉडल्स में ही उपलब्ध कराया जा सकता है।
