टेक एंड गैजेट्स

RIL AGM 2025: जियो ने लॉन्च किया स्मार्ट चश्मा, अपनी भाषा में कर सकेंगे बात, जानें सारे फीचर्स

RIL AGM 2025: JioFrames की खास बात यह है कि यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर अपनी मातृभाषा में ही बातचीत कर सकते हैं। इसमें HD कैमरा, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

Image

JioFrames Smart Glass/Photo-jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में JioFrames पेश किए। यह हैंड्स-फ्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेज हैं, जिनमें बिल्ट-इन एआई वॉइस असिस्टेंट मौजूद है। खास बात यह है कि यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर अपनी मातृभाषा में ही बातचीत कर सकते हैं। इसमें HD कैमरा, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

JioFrames के फीचर्स

हैंड्स-फ्री कॉलिंग और म्यूजिक

JioFrames से यूजर कॉल रिसीव कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और तस्वीरें खींच सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट है, जो सवालों के जवाब देता है, सुझाव देता है और रोज के कामों में मदद करता है। यूजर अपनी मातृभाषा में बातचीत कर सकते हैं। इसमें लाइव ट्रांसलेशन भी है, जिससे किसी प्रोडक्ट, साइन या मेन्यू को देखकर तुरंत टेक्स्ट और वॉइस अनुवाद मिल सकता है।

पर्सनल असिस्टेंट

Jio Voice AI यूजर का दिन ट्रैक कर सकता है, मीटिंग्स मैनेज कर सकता है, टास्क सेट कर सकता है और रिमाइंडर भेज सकता है। इसमें बिल्ट-इन कैमरा है, जिससे HD क्वालिटी फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। साथ ही, यूजर अपने पॉइंट-ऑफ-व्यू (PoV) को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

इनबिल्ट स्पीकर

कॉल लेने और म्यूजिक सुनने के लिए इसमें स्पीकर दिया गया है। JioFrames स्टेप्स ट्रैक करता है और वॉइस कमांड्स के जरिए वेलनेस टिप्स भी देता है। यह हल्के वजन के हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं। फिलहाल, कंपनी ने JioFrames की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है, हालांकि माना जा रहा है कि ये Ray-Ban Meta Glasses (भारत में कीमत ₹29,900) को टक्कर दे सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article