टेक एंड गैजेट्स

Smart TV की करनी है खरीदारी, सिर्फ साइज के चक्कर में न फंसें, इन फीचर्स को भी जरूर चेक करें

Smart TV buying Tips: जब कोई स्मार्ट टीवी खरीदता है, तो कई लोग सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर ही फोकस करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपको स्क्रीन साइज के साथ साथ दूसरे कई जरूरी फीचर्स को भी चेक करना चाहिए।

Image

स्मार्ट टीवी खरीदते समय आपको स्क्रीन साइज के साथ साथ दूसरे कई सारे फीचर्स पर भी ध्यान देने की जरूरत है। (फोटो क्रेडिट- LG)

आजकल, लगभग हर घर में एक बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी है। अब पुराने बॉक्स टीवी का युग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, और लोग एडवांस फीचर्स वाले स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी को पसंद करते हैं। मूवीज, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का असली मजा बड़ी स्क्रीन वाली टीवी पर ही आता है। अगर आप फेस्टिव सीजन में एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्ट टीवी खरीदते समय सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर ही ध्यान न हीं देना चाहिए। इसके अलावा भी कई सारी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें चेक करना बेहद जरूरी है।

मौजूदा समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह स्मार्ट टीवी की भरमार है। ऐसे में एक परफेक्ट और एडवांस फीचर वाला स्मार्ट टीवी तलाश करना बेहद मुश्किल काम हो गया है। अधिकांश लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट टीवी की खरीदारी के समय सिर्फ उसके साइज पर ही ध्यान देते हैं और उसके दूसरे फीचर्स या फिर कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

कई बार ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर का लालच देकर पुराने या फिर लो क्वालिटी वाले टीवी को सेल कर देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कि स्मार्ट टीवी खरीदते समय किन-किन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए।

डिस्प्ले पैनल टेक्नोलॉजी को चेक करें

अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए एक बड़े साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे है लेकिन उसमें आपको टीवी पर पैनल क्वालिटी खराब मिल जाए तो इससे पूरा मजा खराब हो सकता है। इसलिए अगर आप स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी लेनी चाहिए कि उसमें किस तरह का डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि LED पैनल सबसे सामान्य होते हैं और ऐसे टीवी काफी सस्ते होते हैं। OLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी में आपको शानदर कलर्स देखने को मिलते हैं। अगर आपको बजट की दिक्कत नहीं है तो आप QLED पैनल वाला खरीद सकते हैं।

स्मार्ट फीचर्स पर ध्यान दें

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इसके स्क्रीन साइज के साथ साथ इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स के बारे में जानकारी ले लें। सबसे पहले उसके ऑपरेटिंग सिस्टम को चेक करें, इसके बाद उसके एंड्रॉयड वर्जन और अपडेट की जानकारी कर लें। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो उसमें मिलने वाले ऐप्स का सपोर्ट भी देख लें। इसके साथ ही गूगल वॉइस असिस्टेंट फीचर को भी चेक कर लें।

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स को चेक करें

स्मार्ट टीवी खरीदते समय उसमें मिलने वाले कनेक्टिविटी फीचर्स और पोर्ट्स को भी चेक कर लें। एक अच्छी क्वालिटी के स्मार्ट टीवी में कम से कम 2-3 एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट होने चाहिए। इसके साथ ही इसमें लेटेस्ट जनरेशन का वाई-फाई और ब्लूटुथ होना जरूरी है।

साउंड क्वालिटी को चेक करें

एक अच्छे स्मार्ट टीवी में वीडियो स्ट्रीमिंग का मचा तभी आता है जब उसमें साउंड क्वालिटी बेहतर हो। इसलिए आपको नया स्मार्ट टीवी खरीदते समय साउंट आउटपुट पर ध्यान दें। अगर आप बेहतरीन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आपके टीवी पर 30W या फिर इससे अधिक का साउंड आउटपुट हो।

RAM और स्टोरेज का भी ध्यान रखें

स्मार्टफोनों की तरह, स्मार्ट टीवी में भी RAM और स्टोरेज होती है। अलग-अलग स्मार्ट टीवी में RAM और Storage अलग अलग होती है। आपके स्मार्ट टीवी में जितनी ज्यादा रैम होगी उसकी प्रोसेसिंग पॉवर उतनी ही अधिक होगी। इसलिए कोशिश करें कि 2GB से ज्यादा रैम हो। इसके साथ ही स्टोरेज जितनी ज्यादा होगी आप उतने अधिक ऐप्स को इंस्टाल कर सकेंगे। हमेशा 32GB स्टोरेज से ज्यादा वाली स्मार्ट टीवी खरीदें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article