टेक एंड गैजेट्स

JioHotstar यूजर्स के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

JioHotstar इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत जल्द नया अनुभव मिलने वाला है। इस ओटीटी ऐप्स में जल्द ही कई सारे एआई बेस्ड फीचर्स मिलने वाले हैं। रिलायंस के 48वें एजीएम में कंपनी ने जियो हॉटस्टार के इन अपकमिंग फीचर्स के बारे में जानकारी दी जिसमें रिया वॉइस असिस्टेंट, वॉइस सर्च, लाइव ट्रांसलेंशन आदि शामिल हैं।

Image

जियो हॉटस्टार के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस।(फोटो क्रेडिट- Digit)

शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का 48वां AGM इवेंट आयोजित हुआ। इस इवेंट में मुकेश अंबानी की तरफ से कई बड़े ऐलान किए गए। इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के लिए भी एक बड़ी घोषणा की। AGM में ऐलान के बाद देशभर में जियो हॉटस्टार इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स की मौज हो गई है। दरअसल AGM मीटिंग के दौरान कंपनी ने JioHotstar में एआई बेस्ड फीचर्स उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

अगर आपने फोन में जियो हॉटस्टार इंस्टाल कर रखा है तो अब आपका अनुभव बदलने वाला है। आपको जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म में कई सारे एआई फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको जल्द ही वॉइस असिस्टेंट फीचर Riya मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना फेवरेट कंटेंट आसानी से सर्च कर पाएंगे।

AGM 2025 के दौरान आकाश अंबानी ने बताया कि जियो हॉटस्टार के पास करीब 3.2 लाख घंटे का ऑनलाइन कंटेंट मौजूद है जो कि दूसरे प्लेटफॉर्म की तुलना में करीब 6 गुना ज्यादा है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल नवंबर के महीने में डिज्नी हॉटस्टार और जियो का मर्ज हुआ था। इसमें दोनों के कंटेंट को मर्ज करके एक प्लेटफॉर्म बनाया गया था।

करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

जियो हॉटस्टार के वॉइस असिस्टेंट फीचर Riya में नेचुरल लैंग्वेज का सपोर्ट दिया दिया गया है। वॉइस असिस्टेट के साथ साथ इसमें आपको जियो वॉइस प्रिंट और एआई वॉइस ट्रांसलेशन फीचर भी जोड़ा भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यूजर्स को ये सभी फीचर्स बहुत जल्द मिलेंगे। आपको बता दें कि जियो वॉइस प्रिंट की मदद से आप स्पोर्ट्स कंटेंट या फिर दूसरी भाषाओं में आने वाले कंटेंट को भारतीय भाषा में देख सकेंगे यह फीचर लिप सिंक टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जो कि एआई के जरिए वॉइस ट्रांसलेशन करने का काम करेगा।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म

आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार ने पिछले तीन महीने में करीब 600 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं। इसके साथ ही कनेक्टेड ऐप में एक्टिव सब्सक्राइबर्स के मामले में यह ओटीटी प्लेटफॉर्म दुनिया का दूसरा ससे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। AGM 2025 के दौरान कंपनी ने बताया कि जियो के पास अब 500 मिलियन से ज्यादा फैमली मेंबर्स हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article