iPhone 16 बना दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, टॉप 10 में इन स्मार्टफोन्स का रहा बोलबाला

हर साल दुनियाभर में ढेरो स्मार्टफोन्स लॉन्च होते हैं। हालांकि कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स होते हैं जो यूजर्स के बीच में जमकर पॉपुलर होते हैं। साल 2025 में भी कई सारे फोन्स की बाजार में एंट्री हुई। आइए आपको बताते हैं कि 2025 की दूसरी तिमाही में किन स्मार्टफोन्स का बोलबाला रहा।

Apple की तरफ से हाल ही में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने अपने फैंस के लिए 4 धमाकेदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए हैं। आईफोन की नई सीरीज आने के बाद भी पुराने iPhone 16 सीरीज का जलवा बरकरार है। एप्पल की इस पुरानी आईफोन सीरीज के स्मार्टफोन्स दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में शामिल हैं। काउंटरप्वाइंट की नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

iPhone 16 (3)

आईफोन 16 सीरीज में कंपनी ने कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी तिमाही में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से सबसे ज्यादा संख्या आईफोन 16 सीरीज के फोन्स की ही रही है। इस समय आईफोन 16 की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। सिर्फ दूसरी तिमाही ही नहीं बल्कि साल की पहली तिमाही में भी आईफोन 16 सीरीज का ही जलवा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय iPhone 16 सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max अलावा इस सीरीज के वनीला मॉडल को यूजर्स ने जमकर पसंद किया।

End of Feed