पूरी दुनिया का इंटरनेट होगा बंद, ईरान ने दी समुद्री केबल काटने की धमकी!

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज तेल-गैस के साथ-साथ दूसरी कई जरूरी है। तेल-गैस के साथ साथ यह समुद्री मार्ग इंटरनेट केबलों के लिए भी एक जरूरी है। ये केबल यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों को इंटरनेट से जोड़ते हैं।

Iran internet shutdown risk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। इस युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी मिडिल ईस्ट में हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आईआरजीसी से जुड़े तसनीम न्यूज ने फारस की खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछे इंटरनेट केबल और क्लाउड सिस्टम का विस्तार से नक्शा दिखाया है। इसे एक छिपी हुई चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि अब उस नक्शे में मौजूद इलाके का पूरा डिजिटल नेटवर्क ईरान के निशाने पर हो सकता है।

Iran War

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से कई देशों के लिए इंटरनेट केबल्स निकलती हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज व्यापारिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि यह समुद्री मार्ग तेल-गैस के साथ-साथ दूसरी कई जरूरी है। बुधवार को जारी रिपोर्ट में तेल-गैस के साथ साथ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज इंटरनेट केबलों के लिए भी एक जरूरी मार्ग बताया गया है। ये केबल यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों को इंटरनेट से जोड़ते हैं।

End of Feed