Instagram चलाने वालों की बल्ले-बल्ले, अब हर महीने मिलेंगे 30 हजार रुपये! बस करना होगा ये काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 18, 2023, 05:21 PM IST

Instagram Reels Play Bonus Offer: इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोग्राम आया है। इसका नाम Instagram Play Bonus Program है। इसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को इनसेंटिव मिलता है। समय के साथ बोनस कम या ज्यादा हो सकता है। यह आपके कंटेंट पर डिपेंड करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम पर आया नया ऑफर
  • हर महीने कमा सकते हैं 30 हजार
  • यूजर्स को मिलता है इंसेंटिव

Instagram Reels Play Bonus Offer: जो लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं, वह इसमें फोटो और वीडियोज अपलोड करते हैं। कई लोग रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल फोटो शेयर करने के लिए ही होता है। हालांकि, बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम से कमाई करते हैं। अगर आप भी इस्टाग्राम पप रमाई करना चाहते हैं तो बता दें कि आप हर महीने 30 हजार रुपये कमा सकते हैं। आप रील्स शेयर करने के साथ जमकर कमाई कर सकते हैं।

instagram

इंस्टाग्राम (सोशल मीडिया)

इंस्टाग्राम प्ले बोनस प्रोग्राम

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोग्राम आया है। इसका नाम Instagram Play Bonus Program है। आप इसके जरिए पैसा कमा सकते हैं। इसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को इनसेंटिव मिलता है। हालांकि, इसके लिए आपको सबसे पहले अप्लाई करना होता है। रील्स प्ले बोनस के बारे में आप ऐप पर ही जानकारी हासिल कर सकते हैं।। हालांकि, समय के साथ बोनस कम या ज्यादा हो सकता है। यह आपके कंटेंट पर डिपेंड करता है कि आपको बोनस कितना मिलेगा।

End of Feed