इंस्टाग्राम आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। आम लोगों के साथ साथ बड़ी बड़ी कंपनियां भी अपनी रीच बढ़ाने के लिए इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम की तरफ से ऐलान किया गया था कि वह जल्द ही पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करेगा। फाइनली अब कंपनी की ने अपने Instagram Plus Premium प्लान को रोलआउट कर दिया है। इस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान में कंपनी यूजर्स को कई नए एक्साइटिंग फीचर्स दे रही है।
अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं और नया एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो Instagram Plus Premium को ले सकते हैं। इसमें आपको ऐप पर पहले से कहीं ज्यादा बेहतर पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स देखने को मिलेंगे और साथ ही आपको शेयरिंग कंट्रोल भी पहले से कहीं बेहतर मिलेगा। इस नए पेड प्लान के आने से पुराने स्टैंडर्ड वर्जन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने वाला है। वह पहले की ही तरह पूरी तरह से फ्री रहेगा।
Instagram की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करके नए सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी शेयर की गई है। इसमें यूजर्स को ऑप्शनल अपग्रेड का एक्सेस मिलेगा। आपको बता दें कि पेड सब्सक्रिप्शन प्लान में आपको तीन बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं जिसमें सबसे खास यह है कि आप इसे नॉर्मल स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कहीं अधिक पर्सनलाइज्ड बना सकेंगे।
Instagram Plus Premium में मिलेंगे ये फायदे
Instagram Plus Premium में आपको ज्यादा पर्सनलाइजेशन, एडवांस इनसाइट्स और एक्स्ट्रा शेयरिंग कंट्रोल मिलेगा। कंपनी का कहना है कि पेड प्लान में यूजर्स को कंटेंट और ऑडियंस पर ज्यादा कंट्रोल देना है। बता दें कि कंपनी ने नए प्लान में Story Spotlight फीचर दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि किसी भी यूजर की स्टोरी उसके दोस्तों की स्टोरी फीड में प्रायोरिटी के साथ दिखाई देगी। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को Multiple Story Audiences का फीचर भी दिया है जिसमें अलग-अलग लोगों के लिए कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाई जा सकती है। इसके अलावा जहां नॉर्मल वर्जन में स्टोरी सिर्फ 24 घंटे तक रहती है वहीं पेड प्लान में आप 48 घंटे तक स्टोरी की लिमिट को बढ़ा सकते हैं।
पेड प्लान की कीमत
Instagram Plus में आपको Super Hearts फीचर भी मिलता है। इसका फायदा यह होगा कि किसी दोस्त की स्टोरी पर रिएक्ट करने पर एनिमेटेड हार्ट इफेक्ट दिखाई देगा। कंपनी के मुताबिक इस फीचर को स्टोरी इंटरैक्शन को और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। आपको बता दें कि अभी कंपनी ने इस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत USD 3.99 प्रति महीना है।
