यूटिलिटी

फ्रंट लोड या टॉप लोड, बिजली-पानी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट? खरीदारी से पहले जानें काम की बात

वॉशिंग मशीन की दोनों ही तकनीक के अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं। इसलिए खरीदारी के समय कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं। आपकी फैमिली साइज, बजट और कपड़ों के टाइप के हिसाब से कौन सी मशीन आपके लिए 'पैसा वसूल' साबित होगी? आइए आपको बताते हैं।

Image

दोनो ही तरह की वॉशिंग मशीन में अलग-अलग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।

वॉशिंग मशीन अब हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुकी है। इस एक होम अप्लायंसेस ने हमारे घर की मां, बहनों को बड़ी सहूलियत दे दी है। अगर आप एक नया वॉशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल मार्केट में वॉशिंग मशीन के कई सारे ऑप्शन्स आपको देखने को मिल जाते हैं। सबसे बड़ा कंफ्यूजन इस बात को लेकर होता है कि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (Front Load) लें या फिर टॉप लोड वॉशिंग मशीन (Top Load) खरीदें।

वॉशिंग मशीन की दोनों ही तकनीक के अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं। इसलिए खरीदारी के समय कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं। आपकी फैमिली साइज, बजट और कपड़ों के टाइप के हिसाब से कौन सी मशीन आपके लिए 'पैसा वसूल' साबित होगी? आइए आपको बताते हैं।

डिजाइन और इस्तेमाल करने का तरीका

दोनों ही तरह की वॉशिंग मशीनों में सबसे बड़ा और साफ अंतर उनके डिजाइन का है। टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं। इसके लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पड़ता। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं के लिए काम करना थोड़ा आसान रहता है। यह बुजुर्गों या पीठ दर्द की समस्या वाले लोगों के लिए बहुत आरामदायक है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि वॉशिंग शुरू होने के बाद भी आप इसमें बीच में कपड़े डाल सकते हैं।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन: इस तरह की वॉशिंग मशीन में बॉडी में नीचे की तरफ फ्रंट साइड में डोर होता है। इसमें कपड़े डालने के लिए आपको थोड़ा झुकना पड़ता है। अधिकांश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एक बार वॉशिंग शुरू होने पर उसे बीच में खोलने की सुविधा नहीं होती है।

कपड़ों की सफाई और देखभाल

अगर फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन के कपड़े धोने के फंक्शन की बात करें तो दोनों का ही मैकेनिज्म पूरी तरह से अलग होता है। फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टम्बल वॉश (Tumble Wash) तकनीक पर काम करती है। नाजुक और महंगे कपड़े के लिए यह ज्यादा बेहतर होती है। कपड़ों में लगे जिद्दी दाग हटाने में भी यह बेहतर तरीके से काम करती है।

टॉप लोड वॉशिंग मशीन: इस तरह की वॉशिंग मशीन इम्पेलर या एजिटेटर (Impeller/Agitator) तकनीक का इस्तेमाल करती है, जो कपड़ों को गोल-गोल घुमाती है। इसमें कपड़ों के आपस में उलझने और खिंचने का डर थोड़ा ज्यादा रहता है।

पानी और बिजली की खपत

आज के समय में बिजली और पानी की बचत सबसे बड़ा फैक्टर है। इसलिए वॉशिंग मशीन की खरीदारी के समय इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। आपको बता दें कि फ्रंट लोड मशीनें टॉप लोड के मुकाबले लगभग 40% कम पानी लेती हैं। टॉप लोड को ड्रम पूरा भरने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है।

बिजली की खपत: फ्रंट लोड मशीनों में इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी गर्म करके कपड़े धोता है। गर्म पानी से सफाई तो बेहतरीन होती है, लेकिन इससे बिजली का बिल टॉप लोड के मुकाबले थोड़ा ज्यादा आ सकता है। हालांकि, इनका स्पिन सायकल (Spin Cycle) बहुत तेज होता है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और ड्रायर का समय बचता है।

कीमत और मेंटेनेंस

बजट फ्रेंडली: टॉप लोड मशीनें काफी किफायती होती हैं। अगर आपका बजट सीमित है, तो टॉप लोड एक बेहतरीन विकल्प है। फ्रंट लोड मशीनें एडवांस फीचर्स और बेहतरीन तकनीक के साथ आती हैं, इसलिए ये टॉप लोड से 20% से 30% तक महंगी होती हैं। इनका मेंटेनेंस और पार्ट्स भी थोड़े महंगे होते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article