Instagram में आया नया फीचर, अब बच्चों की हर एक एक्टिविटी पर होगी पैरेंट्स की नजर

Instagram के इस नए सुपरविजन टूल की मदद से पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि बच्चों के इंस्टाग्राम फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन पर क्या आ रहा है। इंस्टाग्राम का यह सुपरविजन टूल सिर्फ टीन एजर्स के अकाउंट पर ही काम करेगा।

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर फोटो शेयरिंग और शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है। सोशल मीडिया के दौर में बच्चों से लेकर युवा और बुजर्ग तक इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके बच्चे बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी अपने यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच कंपनी ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे आप ऐप पर बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। पैरेट्स की टेंशन को कम करने के लिए इंस्टाग्राम ने एक नए पुरविजन टूल का ऐलान किया है जिससे माता-पिता बच्चों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रख पाएंगे।

instagram (23)

इंस्टाग्राम ने पैरेंट्स के लिए पेश किया नया टूल। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इस नए सुपरविजन टूल की मदद से पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि बच्चों के इंस्टाग्राम फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन पर क्या आ रहा है। इंस्टाग्राम का यह सुपरविजन टूल सिर्फ टीन एजर्स के अकाउंट पर ही काम करेगा। कंपनी के मुताबिक इस टूल की मदद से पैरेंट्स बच्चों के अकाउंट के एल्गोरिदम को अच्छे से समझ पाएंगे। इससे वे यह भी जान पाएंगे कि बच्चों का इंस्ट्रेस्ट किस टॉपिक पर है।

End of Feed