क्या आपके फोन में भी बदला इंस्टाग्राम का लोगो? जानिए पुराने और नए लुक में अंतर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने 10 साल बाद अपने 'वर्डमार्क' यानी लिखे हुए नाम के लोगो में बड़ा बदलाव किया है। जानिए आपके फोन में दिखे इस नए लुक में क्या खास है और यह पुराने डिजाइन से कितना अलग है।

अगर आपने हाल ही में अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप(Instagram) ओपन किया होगा, तो ऐप के सबसे ऊपरी हिस्से पर नजर पड़ते ही आपको कुछ नयापन महसूस हुआ होगा। मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने लगभग एक दशक (10 साल) के बाद अपने विजुअल लुक और 'वर्डमार्क' (Wordmark) लोगो को रिफ्रेश कर दिया है। कंपनी के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने इस नए वर्डमार्क डिजाइन का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। यह बदलाव Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म के यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

Instagram font changed

क्या आपके फोन में भी बदला इंस्टाग्राम का लोगो? जानिए पुराने और नए लुक में अंतर

ऐप आइकॉन में नहीं हुआ बदलाव

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इंस्टाग्राम ने अपने पूरे ऐप आइकॉन (App Icon) को नहीं बदला है। यानी आपके फोन की होम स्क्रीन पर दिखने वाला गुलाबी, बैंगनी और नारंगी शेड वाला कैमरा आइकॉन बिल्कुल पहले जैसा ही है। कंपनी ने बदलाव केवल उस लिखे हुए 'Instagram' नाम में किया है, जो ऐप के अंदर टॉप हेडर (Header) पर दिखाई देता है।

End of Feed