Instagram के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, अब लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो भी कर पाएंग अपलोड

Instagram के नए Features का मकसद लोगों को छोटी Reels के साथ लंबे वीडियो देखने का मौका देना है। मान लीजिए, आप Instagram पर किसी पॉडकास्ट की छोटी क्लिप देखते हैं। अगर आपको वह पसंद आती है, तो आप उसी पॉडकास्ट का पूरा एपिसोड भी देख सकेंगे।

Instagram पर अब तक लोग ज्यादातर छोटी Reels देखते आए हैं। लेकिन अब कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए Instagram Features नाम के एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे।

instagram (21)

इंस्टाग्राम में आ रहा है नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-iStock)

इससे पॉडकास्ट बनाने वाले, कॉमेडियन और दूसरे क्रिएटर्स अपने पूरे वीडियो Instagram पर शेयर कर पाएंगे। यानी अगर आपको किसी पॉडकास्ट की छोटी क्लिप पसंद आती है, तो आप Instagram पर ही उसका पूरा वीडियो देख सकेंगे। इसके लिए आपको दूसरी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग अमेरिका के कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के साथ हो रही है। इससे पहले कंपनी ने ब्राजील में भी इसकी टेस्टिंग की थी।

End of Feed