Instagram ने 10 साल बाद बदला लोगो, यूजर्स बोले- ‘Instagzam’ जैसा दिख रहा

Instagram ने 10 साल बाद अपने Wordmark लोगो को नया लुक दिया है। नए डिजाइन को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है और कई लोगों ने इसे ‘Instagzam’ और ‘Instagwam’ जैसा बताया है।

Meta के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। हालांकि, कंपनी के इस नए डिजाइन को लेकर इंटरनेट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। Instagram का कहना है कि नया Wordmark पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और मॉडर्न है, लेकिन कई यूजर्स को इसकी लिखावट पढ़ने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने मजाक में इसे ‘Instagzam’, ‘Instagwam’ और ‘Instaguam’ तक कह दिया है।

Instagram New Logo

Adam Mosseri ने बताया क्यों बदला डिजाइन

Instagram के कैमरा आइकन में नहीं हुआ बदलाव

Instagram के नए डिजाइन में उसका मशहूर मल्टीकलर कैमरा आइकन पहले की तरह ही रखा गया है। बदलाव सिर्फ ऐप के ऊपर दिखाई देने वाले Instagram Wordmark में किया गया है। कंपनी ने इसकी लिखावट को नया डिजाइन देकर ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश की है। Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने बताया कि कंपनी ने करीब एक दशक से Wordmark में बदलाव नहीं किया था, इसलिए अब इसमें बदलाव करने का समय आ गया था।

End of Feed