25 अगस्त से भारत में बंद हो जाएगा Instagram? इस दावे पर सरकार ने क्या कहा?

Instagram Ban In India: Gen Z के आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि अगले महीने यानी अगस्त में भारत में Instagram को बैन कर दिया जाएगा। आइए इसकी सच्चाई जानते हैं...

हाल ही में NEET पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर Gen Z के आंदोलन ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दी है। लोगों का कहना है कि जेन जी के आगे सरकार झुक गई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि यह सोशल मीडिया पर होने वाली सबसे बड़ी क्रांति है, लेकिन इसी बीच एक खबर वायरल हो रही है कि Instagram पर भारत सरकार बैन लगाने जा रही है। 25 अगस्त 2026 से भारत में इंस्टाग्राम बैन हो जाएगा।

instagram ban in india news

वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा?

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि 25 अगस्त 2026 की रात से Instagram भारत में बंद हो जाएगा। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यूजर्स अपनी जरूरी फोटो और वीडियो पहले ही डाउनलोड कर लें। इसके अलावा लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की जा रही है, ताकि अफवाह तेजी से फैल सके। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर और "Instagram Ban" जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

End of Feed