11 इंच स्क्रीन के साथ आ गया Infinix Xpad 30E, AI Tutor फीचर का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

Infinix Xpad 30E में डेली रूटीन वर्क के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई में सपोर्ट देने के लिए कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसकी बड़ी डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग में भी शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ बाजार में पेश किया है।

वीडियो स्ट्रीमिंग का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन और टैबलेट में ही आता है। अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स की तरफ से बाजार में एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया गया है। इनफिनिक्स का नया टैबलेट Infinix Xpad 30E है जिसमें कई सारे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इनफिनिक्स ने इस टैबलेट को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।

Infinix (3)

इनफिनिक्स ने लॉन्च किया धमाकेदार टैबलेट।

Infinix Xpad 30E की कीमत

Infinix Xpad 30E में डेली रूटीन वर्क के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई में सपोर्ट देने के लिए कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसकी बड़ी डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग में भी शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ बाजार में पेश किया है। इसे कंपनी ने इंडोनेशिया के मार्केट में IDR 2,394,000 (लगभग 13,000 रुपये) रुपये में उतारा है। इसमें आपको 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। Infinix Xpad 30E में आपको Dreamy Purple, Forest Green और Deep Blue कलर ऑप्शन मिलने वाला है।

End of Feed