8 अगस्त को लॉन्च होगा पॉवरफुल स्मार्टफोन, Nothing की तरह बैक पैनल में मिलेंगी Glyph Lights

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इफिनिक्स भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Infinix GT 30 5G+ India Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स तेजी से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने भारतीय बाजार में स्टाइलिश डिजाइन के साथ सस्ता Infinix Smart 10 लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स अब Infinix GT 30 5G+ को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च को टीज किया था लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।

Infinix (1)

इनफिनिक्स भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix GT 30 5G+ को भारतयी बाजार में 8 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग इवेंट इस दिन दोपहर 12 बजे होगा। कंपनी इसे ई-कॉर्मर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल करेगी। फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।

End of Feed