भारतीय डेटा पर ट्रेंड होगा स्वदेशी AI मॉडल, ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ से पहले हो जाएगा तैयार

कृष्णन ने कहा कि सरकार एआई के संभावित प्रभावों को लेकर सतर्क है और ऐसे मंच विकसित करना चाहती है जो समावेशी हों। उन्होंने बताया कि सरकार क्षेत्र-विशिष्ट छोटे एआई मॉडल विकसित करने पर भी जोर दे रही है।

भारत का स्वदेशी रूप से विकसित किया जा रहा अपना कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल अगले साल फरवरी में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ से पहले तैयार हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कृष्णन ने यहां आयोजित 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि एआई क्षेत्र में देर से प्रवेश करने के बावजूद भारत ने अपनी कंप्यूटिंग अवसंरचना को तेजी से बढ़ाया है और 10,000 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) के लक्ष्य के मुकाबले 38,000 जीपीयू की तैनाती की है।

AI Model

भारत का स्वदेशी एआई मॉडल जल्द होगा तैयार। (फोटो क्रेडिट-iStock)

उन्होंने कहा, “भारत अपने आधारभूत मॉडल तैयार कर रहा है। वर्ष के अंत तक हमें अपना पहला पूरी तरह भारतीय आधारभूत मॉडल मिलने की उम्मीद है। इंडिया एआई समिट होने तक भारत का स्वायत्त मॉडल पेश कर देने की योजना है।”

End of Feed