डिजिटल इंडिया की रफ्तार तेज, 2025 की पहली तिमाही में पीसी मार्केट ने लगाई 8.1% की छलांग

India's PC market: इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, यह भारत के पीसी बाजार के लिए लगातार सातवीं तिमाही में वृद्धि को दर्शाता है। नोटबुक में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वर्कस्टेशन में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंज्यूमर सेगमेंट में सालाना आधार पर 2025 की पहली तिमाही में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

India's PC market: भारत के पारंपरिक पीसी बाजार (डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन) में 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें 3.3 मिलियन यूनिट शिप किए गए हैं। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

End of Feed