‘डिजिटल पुनर्जागरण' के शिखर पर भारत, AI का सही इस्तेमाल महत्वपूर्ण: IBM इंडिया एमडी

IBM Think 2024 event: पटेल ने कंपनियों से एआई का इस्तेमाल करते समय तीन बुनियादी सवालों पर विचार करने का आग्रह किया कि वास्तविक जीवन में इसके उपयोग के मामलों के लिए इसे और अधिक व्यावहारिक कैसे बनाया जाए, जिम्मेदारी के साथ इसका इस्तेमाल कैसे सुनिश्चित किया जाए और इसे दैनिक कार्यों में कैसे सहजता से शामिल किया जाए ।

Digital India: आईबीएम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) संदीप पटेल ने मंगलवार को कहा कि भारत में ‘‘डिजिटल पुनर्जागरण’’ का दौर जारी है और इसे व्यावहारिक, जिम्मेदार बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा ‘हाइब्रिड क्लाउड’ तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रित अपनी रणनीति के साथ कर रहे हैं, जो आज हमारे समय की दो सबसे अधिक परिवर्तनकारी टेक्नोलॉजी हैं। ’’

AI technology

AI technology

भारत का डिजिटल पुनर्जागरण

आईबीएम इंडिया तथा दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) पटेल यहां ‘आईबीएम थिंक’ 2024 कार्यक्रम में कहा ‘‘ आज हम एक निर्णायक क्षण में हैं। हम भारत के डिजिटल पुनर्जागरण को देख रहे हैं। मैं इसे डिजिटल भारत का ‘नया दौर’ कहना चाहूंगा। आप में से हर एक व्यक्ति इसे आगे बढ़ा रहा है। आईबीएम आपके साथ मिलकर भारत में, भारत तथा विश्व के लिए इनोवेशन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

End of Feed