India Mobile Congress 2026: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G से AI तक दिखेगी भविष्य की टेक्नोलॉजी

इस साल India Mobile Congress की थीम “Scale Without Boundaries” रखी गई है। कार्यक्रम की कॉन्फ्रेंस 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

भारत में मोबाइल और टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा मंच माने जाने वाला India Mobile Congress (IMC) 2026 बुधवार, 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। चार दिन चलने वाला यह आयोजन 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को IMC के 10वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस दौरान टेलीकॉम कंपनियां, टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप और सरकार से जुड़े लोग नई तकनीकों और कनेक्टिविटी के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

India Mobile Congress 2026

‘Scale Without Boundaries’ है इस साल की थीम/Photo- AI

‘Scale Without Boundaries’ है इस साल की थीम

इस साल India Mobile Congress की थीम “Scale Without Boundaries” रखी गई है। कार्यक्रम की कॉन्फ्रेंस 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। आयोजन में अगली पीढ़ी के नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6G, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

End of Feed