AI के क्षेत्र में भारत असाधारण सफर की ओर अग्रसर, हम इसमें भागीदार बनने को प्रतिबद्ध: पिचाई

पिचाई ने इस बात पर जोर दिया कि AI को अपनाते समय विश्वास, सुरक्षा और समावेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'एआई को विभिन्न भाषाओं और स्थानीय संदर्भों में काम करना चाहिए। इसे ऐसे वास्तविक लाभ प्रदान करने चाहिए जिन पर लोग भरोसा कर सकें।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के क्षेत्र में एक ’असाधारण सफर’ पर अग्रसर है और कंपनी देश के इस एआई बदलाव में भागीदार बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिचाई ने कहा, ’’एआई हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलाव है।’’ उन्होंने स्वास्थ्य जांच में सुधार से लेकर किसानों को वास्तविक समय में जानकारी व चेतावनी देने जैसी बड़ी चुनौतियों का व्यापक स्तर पर समाधान करने की इसकी क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

Sundar Pichai

गूगल सीईओ ने ’इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ की भी घोषणा की।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत की विविधता, भाषाई परिवेश और मजबूत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा इसे "नवाचार के लिए एक शक्तिशाली आधार" और वैश्विक स्तर पर एआई के लोकतंत्रीकरण के लिए एक ठोस खाका बनाता है।

End of Feed