Digit Zero1 Awards 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 10 सालों में (विशेषकर चार-पांच सालों में) भारत ने इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काफी तरक्की की है। 10 साल पहले सब कुछ चीन से आता था। अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग के साथ डिजाइनिंग पर भी काम किया जा रहा है। यह सब भारत सरकार की पॉलिसी की वजह से संभव हुआ है। आज के समय में भारत में तेजी से दुनियाभर की टेक कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह बात डिजिट जीरो1 अवार्ड्स 2024 (Digit Zero 1 Awards 2024) के 24वें एडिशन में कही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
आर. चंद्रशेखर ने बताएं टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड
जीरो1 अवार्ड्स 2024 के 24वें एडिशन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि फिलहाल टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के 4 ट्रेंड प्रमुख हैं, जिनपर जमकर काम किया जा रहा है। पहले ट्रेंड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब डिजिटाइजेशन बढ़ रहा है और स्मार्ट कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई से लैस हो रहे हैं। दूसरे ट्रेंड के बारे में उन्होंने कहा कि ग्लोबल GBCs में इंडिया फुटप्रिंट तेजी से बढ़ रहा है।
यहां लाइव देखें डिजिट जीरो1 अवार्ड्स 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दुनियाभर की टेक कंपनियां भारत की ओर (चीन+1 स्ट्रेटजी) देख रही हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी में तेजी से प्रोग्रेस हो रही है। अब डिवाइस और प्रोडक्ट एआई से लैस हो रहे हैं। वहीं कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई, लोकल एआई, एज एआई, एआई चिप पर तेजी से काम हो रहा है।
