सोशल मीडया में उम्र की सीमा को लेकर टेक कंपनियों से चल रही है बातचीत, AI Summit में बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। जब भी कोई नई तकनीक आती है या बड़ा बदलाव होता है, तो उसे इंडस्ट्री, शिक्षा जगत और सरकार को मिलकर संभालना पड़ता है।

भारत सरकार उम्र के आधार पर सोशल मीडिया इस्तेमाल की सीमा तय करने को लेकर टेक कंपनियों से बातचीत कर रही है। सरकार इस बात पर चर्चा कर रही है कि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर कुछ सीमाएं लगाई जाएं। इसका मुख्य मकसद कम उम्र के यूजर्स को सुरक्षित रखना है। फिलहाल अभी तक सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए अंतिम नियम या फिर उम्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैष्णव ने भारत मंडपम में आयोजित IndiaAIImpactSummit के दौरान दी।

Ashwini Vaishnav

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैष्णव।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में एक सख्त नियम लागू किया। इस नियम के तहत TikTok, YouTube, Snapchat और अन्य बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से कहा गया कि वे कम उम्र के किशोरों द्वारा बनाए गए अकाउंट हटा दें। सरकार ने साफ किया कि अगर कंपनियां इस नियम का पालन नहीं करेंगी, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस कदम का मकसद बच्चों और किशोरों को सोशल मीडिया के संभावित खतरों से बचाना है।

End of Feed