IMC 2026: देखते ही हो जाएगा UPI पेमेंट, Jio ने पेश किया क्रांतिकारी AI स्मार्ट चश्मा

नई दिल्ली में चल रहे IMC 2026 में रिलायंस जियो ने AI स्मार्ट ग्लासेज और ईयरबड्स पेश किए हैं। जियो के कैमरा वाले ग्लासेज से बिना फोन निकाले UPI पेमेंट का डेमो भी दिखाया गया।

रिलायंस जियो ने India Mobile Congress 2026 में अपने कई AI-पावर्ड वियरेबल्स पेश किए हैं। इनमें AI स्मार्ट ग्लासेज और AI ईयरबड्स शामिल हैं, हालांकि ये डिवाइस अभी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कंपनी के डेमो ने यह जरूर दिखा दिया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन के कई काम सीधे वियरेबल डिवाइस से किए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा ध्यान कैमरा वाले स्मार्ट ग्लासेज ने खींचा, जिनके जरिए फोन निकाले बिना UPI पेमेंट का अनुभव दिखाया गया।

Jio AI Glasses UPI Payment

जियो दिखा रहा दो तरह के स्मार्ट ग्लासेज/Photo-AI

जियो दिखा रहा दो तरह के स्मार्ट ग्लासेज

जियो ने अपने स्मार्ट ग्लासेज के दो अलग-अलग मॉडल दिखाए हैं। इनमें से एक ऑडियो-फोकस्ड मॉडल है, जो सामान्य चश्मे जैसा दिखाई देता है और इसमें कोई नजर आने वाले वायर नहीं हैं। यूजर “Hello Jio” बोलकर AI असिस्टेंट को एक्टिव कर सकता है और इसके बाद सवाल पूछकर जानकारी हासिल कर सकता है।

End of Feed