IMC 2025: टेक महाकुंभ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- आज 1GB डाटा की कीमत 1 कप चाय के बराबर है

IMC 2025 में इस बार 1.5 लाख से अधिक विजिटर्स, 7,000+ वैश्विक प्रतिनिधि और 400 से अधिक प्रदर्शक शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 1,600 से ज्यादा नए टेक्नोलॉजी यूज-केस, 100+ सत्र और 800+ स्पीकर्स उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) का उद्घाटन कर दिया है। IMC 2025, 8 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। IMC की शुरुआत 2017 में हुई थी और उसके बाद से हर साल इसका आयोजन किया जाता है। IMC 2025 एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है।

IMC 2025 PM MODI

IMC 2025 PM MODI/Photo-DOT/X

IMC 2025 की थीम

इस वर्ष IMC 2025 की थीम “Innovate to Transform” रखा गया है, जिसका उद्देश्य टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) और स्वदेशी नवाचार (Self-Reliance) को बढ़ावा देना है। इस साल का यह इवेंट 6G इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स औक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस रहेगा।

End of Feed