स्मार्टफोन मेकर कंपनी HMD भारत के मोबाइल बाजार में एक बड़ा परिवर्तन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने पहले हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। HMD के मुताबिक अपकमिंग फोन मोबाइल तकनीक की दुनिया के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस फीचर फोन और स्मार्टफोन के बीच चली आई रही खाई को निपटाने का प्रयास करेगा। खाई को पाटने का प्रयास किया गया है। अपकमिंग फोन से यूजर्स को एक नया और अनोखा अनुभव मिलेगा।
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है पहला हाइब्रिड फोन।
हालांकि फिलहाल इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन फीचर फोन और स्मार्टफोन की खूबियों का एक कॉम्बो हो सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य अहम जानकारियां।
एक साथ जुड़ेंगी दो अलग-अलग टेक्नोलॉजी
HMD का कहना है कि आने वाला HMD Touch 4G केवल एक नया डिवाइस नहीं होगा, बल्कि यह एक नई "हाइब्रिड फोन" कैटेगरी की शुरुआत करेगा। यह शब्द मोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार सुनने को मिल रहा है, जिसका उद्देश्य दो अलग-अलग टेक्नोलॉजी जेनरेशन को एक साथ जोड़ना है। यह फोन एक ओर जहां फीचर फोन की सरलता और अधिक मजबूती देगा, वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन जैसी डिजिटल सुविधाओं का अनुभव भी यूजर्स को इससे मिलेगा।
इन यूजर्स के लिए होगा फायदेमंद
कंपनी का मानना है कि भारत जिस गति से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अपने कदम बढ़ा है, उस हिसाब से करोड़ों लोगों के लिए डिजिटल दुनिया से जुड़ना आसान और सस्ता होना चाहिए। इसी बात को को ध्यान में रखते हुए HMD Touch 4G को लॉन्च किया जा रहा है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा ला सकता है, जो अभी तक सिर्फ फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने अभी तक HMD Touch 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि ऐसी लीक्स आ रही हैं कि कंपनी जल्दी ही इसे मार्केट में पेश करने वाली है।
HMD Touch 4G उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है जो पहली बार फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स के पास फीचर होने के साथ ही वे जरूरत पड़ने पर स्मार्टफोन की सुविधाएं ले सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन की मदद से गांव में रहने वाले लोगों के लिए इंटरनेट से जुड़ना भी आसान हो जाएगा।
