ह्यूमनॉइड रोबोट बना “यात्री”, फ्लाइट में हुई 1 घंटे की देरी

अमेरिका में Bebop नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट फ्लाइट में देरी का कारण बना। लिथियम बैटरी की सीमा पार होने से सुरक्षा जांच बढ़ी और एयरलाइन को बैटरी जब्त करनी पड़ी।

अमेरिका में एक अनोखी घटना सामने आई, जब “Bebop” नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट फ्लाइट में यात्रा करते समय सुरक्षा कारणों से चर्चा का विषय बन गया। यह रोबोट कैलिफोर्निया के ओकलैंड से सैन डिएगो जा रही Southwest Airlines की फ्लाइट में सवार होने वाला था, लेकिन तकनीकी जांच के चलते विमान करीब एक घंटे देरी से पहुंचा।

Humanoid Robot Become Passenger Flight Delayed

ह्यूमनॉइड रोबोट बना “यात्री”, फ्लाइट में हुई 1 घंटे की देरी

32 किलो वजनी रोबोट ने खींचा ध्यान

करीब 70 पाउंड (32 किलोग्राम) वजनी यह रोबोट अपनी टीम के साथ “वर्क ट्रिप” पर जा रहा था। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को इसे एक यात्री के रूप में ले जाने को लेकर संदेह हुआ, जिसके कारण इसकी गहन जांच शुरू की गई। इस दौरान रोबोट ने यात्रियों का मनोरंजन भी किया।

End of Feed